फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी के रूप लड़ेंगे चंचल सिंह

Sat, 13 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सीट के  लिए होने वाले चुनाव के लिए दांव लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सपा  प्रत्याशी सानंद सिंह ने जहां पर्चा दाखिल किया वहीं एमएलसी राजदेव सिंह के भतीजे चंचल सिंह और उनके पिता देवेंद्र सिंह ने निर्दल के रूप में नामांकन  फार्म लिया गया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल के मोटर व्यवसायी विशाल सिंह चंचल की ओर से  चुनाव में ताल ठोकने के लिए शुक्रवार को तीन सेट में नामांकन फार्म लिया गया। विधान  परिषद सदस्य राजदेव सिंह के भतीजे चंचल सिंह के पर्चा लेने के बाद सियासी  हलचल बढ़ गई है। उनके पिता देवेन्द्र सिंह ने भी दो सेट में नामांकन फार्म  लिया है। पिता-पुत्र के नामांकन फार्म लेने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। विशाल सिंह  चंचल ने टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि वे फिलहाल निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। वह 15 फरवरी नामांकन करेंगे।

उधर, ठेकेदार विनोद राय को लड़ाने के प्रयास में थी लेकिन एनवक्त पहले विनोद राय ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि इतना कम समय में  चुनाव लड़ना सम्भव नहीं है वे पूर्ण रूप से तैयार नहीं हैं। इसके बाद भाजपा दूसरा प्रत्याशी तलाशने में लगी है। सपा प्रत्याशी  सानंद सिंह महीनों से चुनाव तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, बहुजन समाज पार्टी ने अपना पत्ता नहीं खोला है। बसपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू ने  इस सम्बन्ध में कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान जल्द  ही प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। वहीं कांग्रेस और कौमी एकता दल के रूख  पर राजनीति के दिग्गजों के साथ आम लोग भी नजर टिकाए हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें