गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के परिसर में शुक्रवार को बच्चों ने कैंडिल जलाकर लांच नायक हनुमंथप्पा को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक राजेश्वर सिंह ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख और शोक से संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करें। ऐसे वीर जवानों को पूरा देश सलाम करता है जिनके के चलते देश के लोग अमन और चैन की जिंदगी जी रहे हैं।
इस दौरान चंदना बनर्जी, राजकपूर, विजयशंकर राय, मीना पांडेय, आराधना सिंह, लल्लन सिंह, नवेंद्र भारती, प्रवीणा, प्रमिला, भारती पांडेय आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता रीता सिंह और संचालन आराधना सिंह ने किया। उधर पूर्व सभासदों की बैठक संजय प्रसाद चौरसिया के आवास पर हुई। इसमें लांस नायक को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर सतीश गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, सुधीर जायसवाल, राजेश मोदनवाल आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब की ओर से लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर डॉ. यूसी राय, संजीव कुमार, अजय सर्राफ, विनय सिंह, श्रवण कुमार, संतोष वर्मा, ओम नारायण सैनी, राजेश प्रसाद, सुमित अग्रवाल, राजेश गुप्ता, आकाश दीप आदि मौजूद रहे।