फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन-देन में सेल्समैन की हुई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के होलीपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है। पुलिस हत्या के अन्य कारणों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव निवासी शशिकांत यादव (36) होलीपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। सोमवार देर शाम वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और सेल्समैन को लेकर चले गए। देर रात उसका शव होलीपुर गांव स्थित सड़क के पास मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वारदात की जानकारी होते ही एसपी रामबदन सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ बलराम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मातहतों से जानकारी लेने के बाद जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। मृतक के पिता राजेंद्र यादव परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि आदित्य राय ने रुपये के लेन-देन में पुत्र को मारकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें