सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों के किशोरी को बीच सड़क पर रोककर पांच दिन पूर्व छेड़छाड़ की थी। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक अन्य गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
होली के दिन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खाना लेकर गांव से बाहर स्थित डेरा पर जा रही थी। इस दौरान गांव के तीन युवक किशोरी से छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी ने आपबीती अपने परिवार के लोगों को सुनाई। लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि झब्बू कुशवाहा, धन्नू राजभर, विकास कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। दूसरी घटना क्षेत्र के एक बस्ती की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि दूसरे गांव के हरेराम ने शराब के नशे में उसकी पुत्री से अश्लील हरकत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।