फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। खजुहां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवर को पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खजुहां गांव निवासी जिउत बंधन राम के पुत्र अमरजीत राम की शादी बिरनो थानाक्षेत्र के कबूतरी गांव निवासी बृजभूषण राम की पुत्री चंदन भारती (22) से विगत दो जून को हुई थी। मृतका के पिता बृजभूषण राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पुत्री के ससुर और पति लगातार दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गत 13 अक्तूबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री चंदन का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर के अलावा सास शारदा देवी, जेठानी प्रियंका देवी, जेठ हरिश्चंद्र राम और देवर श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाल पन्नेलाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें