फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: घरेलू कलह से परेशान बढ़ई ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटक दी जान

Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पड़ोसियों के अनुसार शराब पीने की लत के चलते कुछ माह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। तभी से शख्स अवसाद में रहने लगा था
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा में सोमवार सुबह बढ़ई ने फंदे पर लटककर जान दे दी। कमरे के अंदर फंदे से लटके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार घरेलू कलह से अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया।  

विज्ञापन


संतान दिलीप बिंद(35) बढ़ई का काम करता था। वह अपनी मां और पत्नी के साथ रहता था। पड़ोसियों के अनुसार शराब पीने की लत के चलते कुछ माह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। तभी से दिलीप अवसाद में रहने लगा था। घटना से पूर्व युवक ने मकान के भूतल स्थित कमरे में अंदर से ताला लगाकर खुद को बंद कर लिया।

चादर का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी के लटक गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मां काफी परेशान हुई और पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने ऊपर मंजिल के सहारे कमरे में प्रवेश किया। इस दौरान दरवाजा खोलकर कमरे से शव को बाहर निकलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें