फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवतियों के क्षत-विक्षत शव

Thu, 05 Aug 2021 08:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने दूर तक फैले हुए शव के टुकड़ों को टॉर्च से ढूंढा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Railway Track - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के वैर स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात दो युवतियों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। जिसकी सूचना मिलने पर जीआरपी और ककोड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवतियों की हत्या कर शव फेंका गया है या घटना कोई हादसा है, दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने दूर तक फैले हुए शव के टुकड़ों को टॉर्च से ढूंढा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से उक्त युवतियों का कोई समान भी पुलिस को अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

हत्या, आत्महत्या या साजिश, गुत्थी अनसुलझी
ट्रैक पर क्षत- विक्षत हालात में मिले युवतियों के शव की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस को पहले उनकी शिनाख्त करनी होगी। इसी कारण अभी तक पुलिस दोनों की हत्या, आत्महत्या या हादसे में जान जाने की बात स्पष्ट नही कर सकी है। हालांकि, पुलिस जल्द ही उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


आसपास के थानों से लापता महिला-युवतियों की डिटेल मांगी
जनपद पुलिस दो युवतियों के शव मिलने के बाद सतर्क हो गई है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों व आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों से लापता युवती व महिलाओं की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस इसके आधार पर ही उनकी शिनाख्त व राजफाश करने की कोशिश कर रही है।

दोनों मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षत-विक्षत हालत में दोनों के शव ट्रैक पर पड़े मिले हैं। आशंका है कि देर रात ट्रेन से कटकर उनकी मौत हुई है। यह आत्महत्या या हत्या इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें