फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मतसा। बारिश के अभाव एवं सिंचाई के संसाधनों की बदहाली किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। खेती-किसानी के इस सीजन में उनको सिंचाई के लिए पानी की दरकार है लेकिन ताजपुर-बेटाबर माइनर से पानी न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नतीजा पानी के अभाव में सैकड़ों बीघे में लगी धान की फसल सूख रही है। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

धान की खेती के लिए पानी की विशेष जरूरत होती है। रोपाई के समय तो किसानों ने किसी तरह फसल रोप दी लेकिन अब जब पानी की जरूरत है तो उन्हें सिंचाई के लिए उसका अभाव झेलना पड़ रहा है। आज तक नहर में पानी न आने के कारण संबंधित क्षेत्र के सैकड़ों बीघे में लगी धान की फसल सूख रही है। किसान उमाशंकर राय, रामसनेही कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, दयाशंकर राय, श्रीराम राय आदि ने बताया कि जब हम लोगों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है तो उस समय पानी नहीं मिल पाता है। जब फसल पककर तैयार हो जाती है तो खेतों में पानी पहुंचता है। ऐसे में पकी फसल के खेत में पानी भर जाने से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मांग किया कि ताजपुर बेटाबर माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। अन्यथा की दशा में किसान सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें