फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बीएसएनएल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आल यूनियन्स एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के केंद्रीय आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि बीएसएनएल को तुरंत फोर जी सेवा शुरू करने की अनुमति दें और फाइव जी सेवा के लिए तैयार करें।
विज्ञापन

डीओटी के तरफ से तत्काल बीएसएनएल को 39 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करना चाहिए। बीएसएनएल को वैश्विक विक्रेताओं से उपकरण खरीदने की अनुमति देने के साथ मोबाइल उपकरणों की खरीद के मामले में उसके साथ भेद-भाव न किया जाए। बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए तीसरा वेतन संशोधन तथा सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन संशोधन लागू करें।
सीधी भर्ती किए गए कर्मचारियों को 30 प्रतिशत अधिवर्षता लाभ लागू करें। उपकरणों की खरीद के मामले में बीएसएनएल को समान अवसर सुनिश्चत कर मोबाइल टावरों और आप्टिकल फाइबर से कमाई (बेचने) की वित्त मंत्रालय की योजना को छोड़ दें। इस अवसर पर जिला सचिव नफीस अहमद, अपरबल यादव, उमाशंकर प्रजापति, जितेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, शैलेंद्र राय, राजीत कुशवाहा, राकेश मौर्या, शाहिद परवेज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें