फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: डिप्टी सीएम ने छोड़ा सियासी तीर, बोले- कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी, सपा गुंडों और लफंगों का दल

Fri, 10 May 2024 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

UP Politics: सपा का हाल भी किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने अपील किया कि जब हम सब्ज़ी तक इतना देख कर लेते हैं तो  जाति धर्म और संप्रदाय से ऊपर वोट दीजिए और मोदी को जिताइए।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस को एक भ्रष्ट पार्टी और सपा को गुंडों और लफंगों की पार्टी बताया है। कहा कि सपा का हाल किसी से छुपा नहीं है। आज प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है। पिछली बार गठबंधन के चलते विरोधी गाजीपुर सीट पर आगे निकले थे। वह गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में लंका मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं यादव समाज से भी अपील करता हूं वे भाजपा के साथ आए। क्योंकि, अखिलेश यादव ने सारे टिकट अपने परिवार में बांट दिए। बाकी यादव समाज ठगा सा रह गया। केवल बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो सबको लेकर चलती है। आज कोई नहीं बता सकता की बीजेपी का अगला प्रेसिडेंट कौन होगा। लेकिन, सपा और कांग्रेस का मुखिया कौन होगा ये कोई भी बता सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी में एक सामान्य कार्यकर्ता कही तक भी पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गाजीपुर सीट से बहुत मंथन के बाद पारसनाथ राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। वो एक शिक्षक हैं और विरोधियों के बारे में सब जानते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें