फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने उड़ाई सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट मुहल्ले में सब्जी खरीद कर घर जा रही महिला की सोने की चेन रविवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने उड़ा दी। महिला को धक्का देकर आरोपी फरार हो गए। शोर मचने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उचक्कों की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

ददरीघाट मुहल्ला निवासी ऊषा श्रीवास्तव सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। वह सुबह नौ बजे के आसपास ददरीघाट हनुमान मंदिर के पास से सब्जी खरीदकर घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो उचक्के उनके पीछे लग गए। जैसे ही वह अपने घर के करीब पहुंचीं, बाइक सवार एक उचक्के ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और महिला को धक्का दे दिया। इससे वह औंधे मुंह गिर गईं। घटना के बाद दोनों उचक्के बाइक से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाने पर मुहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। लोगों ने महिला को घर पहुंचाया। उचक्कागिरी की यह घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें