फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली के परसनी खुर्द गांव के सामने रविवार को कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

परसनी कला गांव निवासी शाहनवाज अंसारी (21) बाइक बनवाने के लिए सैदपुर जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा। सादात की ओर से आ रही कार ने धक्का मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजन युवक को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग घायल को वाराणसी ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता शौकत अंसारी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें