फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे से आवागमन ठप, पीपा पुल को चालू करने के लिए काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद । बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल का एप्रोच कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो जाने से पीपापुल पर पिछले एक पखवारे से आवागमन पूरी तरह से ठप है। रविवार को भी पुल को चालू करने के लिए काम जारी रहा।
विज्ञापन

बीते दो मई को कटान के चलते एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। कुछ लोग स्लीपर खड़ाकर किसी तरह से जान जोखिम में डालकर पैदल और कुछ बाइक सवार पुल से यात्रा कर रहे थे। जब से मरम्मत का काम शुरु हुआ वह भी बंद हो गया है। अब लोग नाव पर बाइक और साइकिल लादकर यात्रा करने को मजबूर हैं। मरम्मत कार्य में दो दर्जन से अधिक मजदूर पीपा को खींचकर और स्लीपर लगाकर पुल पर आवागमन शुरु कराने का प्रयास कर रहे हैं। तेज धूप में रेत के गरम हो जाने से लोहे के पीपे को धक्का देकर पानी में ले जाने में काफी दिक्कतें आ रही है। कल एक पीपे को काफी मशक्कत कर पानी में डाला गया लेकिन उसमें पानी भर जाने से काम बिगड़ गया और अब मशीन से उसमें से पानी निकाला जा रहा है। तेज धूप मे मरम्मत कार्य तेजी से नहीं हो पा रहा है। एक पखवारे से पुल पर आवागमन बंद हो जाने से गंगा पार से आने-जाने वाले लोगों को जिला मुख्यालय स्थित हमीद सेतु से होकर आना-जाना पड़ रहा है। पीपापुल के बंद हो जाने से वैवाहिक कार्यक्रम के साथ ही दियारे में खेती किए किसानों को काफी मुश्किलें आ रही है। इस वर्ष प्राकृतिक कारणों से पुल को तीन भाग में बनाया गया। मुख्य धारा में बीच के बने पुल के पास कटान के चलते काफी दिनों तक आवागमन सुचारु नहीं हो सका। सहायक अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि पीपापुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक-दो दिन में इसे वाहनों के आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें