फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में गोल्ड जीतकर लौटे भीम ने गुरु को समर्पित किया मेडल

विज्ञापन
करमपुर के मेघरबरन स्टेडियम में तेजबहादुर सिंह को गोल्ड मेडल समर्पित करते भीम पहलवान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे भीम पहलवान का मंगलवार को स्वागत किया गया। करमपुर स्टेडियम पहुंचकर भीम पहलवान ने मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक व अपने गुरु तेजबहादुर उर्फ तेजू सिंह की तस्वीर के सामने गोल्ड मेडल समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भीम पहलवान सोमवार को महाराष्ट्र से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु तेजबहादुर सिंह ने जिसे छूया वह स्टार हो गया। उत्तर प्रदेश केसरी दिग्विजय सिंह और अच्छेलाल यादव उन्हीं की देन रहे हैं। मेघबरन स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक अदालत यादव ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में अखिल भारतीय 14वीं ग्रेपलिंग नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित हुई थी। इसमें 71 किलोग्राम भार वर्ग में भीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
निंदीपुर निवासी भीम उर्फ राधेश्याम यादव हाईस्कूल के बाद स्टेडियम में आना शुरू किया था। अब वे सेना के जवान हैं। इस दौरान बीते सप्ताह पूर्वांचल बाल केसरी चुने गए बृजेश यादव के अलावा मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ठाकुर, अधिवक्ता आलोक सिंह, आशुतोष सिंह, जितेंद्र यादव, कन्हैया यादव, रामजी यादव, इंद्रदेव, रमेश यदव और ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे। स्टेडियम के संयोजक मनोज सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें