फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi's children were caught in Ghazipur

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए सदस्यों का चुनाव किए जाने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी की गई है। जिला मजिस्ट्रेट-निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) एमपी सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से इस निर्वाचन के लिए समय सारिणी निर्गत की गई है। इसके तहत नामांकन 27 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह चार बजे तक एवं नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन अपरान्ह चार बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 31 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक तथा मतदान तीन सितंबर को पूर्वान्ह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक एवं मतगणना उसी दिन अपरान्ह तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 21 से 27 अगस्त तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) विकास भवन से की जा रही है। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, जांच, उम्मीदवारी वापस लेने तथा मतदान एवं मतगणना का कार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में सम्पादित किया जाएगा। प्रत्याशी एक से अधिक लेकिन अधिकतम तीन प्रतियों में नामांकन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। एक व्यक्ति केवल एक वर्ग के लिए ही नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। एक से अधिक वर्ग के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने पर सभी नामांकन पत्र अवैध समझे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें