फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में नहाते समय डूबा युवक

Mon, 24 Aug 2015 11:17 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बद्घुपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित पोखरे में सोमवार की सुबह नहाते  समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों प्रयास के बाद पोखरे से शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले
विज्ञापन


लिया।  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव निवासी फेंकन राजभर का पुत्र अशोक राजभर (19) संताबलादास पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र  था। वह साथियों के साथ घर से बद्घूपुर स्थित यूनियन बैंक में छात्रवृति का खाता खुलवाने के

लिए निकला था। जाते समय वह बद्घूपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित पोखरा में साथियों के साथ नहाने लगा। तभी एक युवक छलांग लगाकर पोखरे में कूदा और नहा रहे युवक अशोक राजभर के ऊपर जा गिरा। इससे युवक पोखरे के तल में
विज्ञापन


दब गया। काफी देर बाद जब युवक बाहर नहीं निकला तो उसके साथ नहाने वाले साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पोखरे पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया। करीब 4 घंटे बाद शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिवार के लोग रोने लगे। उसकी मां कबूतरी देवी के आंखों से आंसू थम नहीं
विज्ञापन


रहे थे। अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें