फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए

Mon, 24 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (वे) एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विकास भवन परिसर में धरना दिया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र
विज्ञापन


निस्तारण की मांग की। सोमवार को आयोजित धरना सभा में पांच सूत्रीय मांगों की चर्चा करते कहा कि सभी पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को न्यूनतम मूल वेतन का लाभ दिया जाए। अंतर जनपदीय स्थानांतरण किया जाए। स्थानांतरित शिक्षकों

की वरिष्ठता को बरकरार रखते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से ही पदोन्नति की जाए। कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण काल को जोड़ते हुए शीघ्र नियुक्ति दी जाए एवं रोस्टर समाप्त किया जाए। किसी भी शिक्षक-प्रशिक्षु शिक्षक पर बदले की
विज्ञापन


भावना से कार्रवाई न की जाए। इस दौरान जंगीपुर कांड में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के प्राध्यापक डा. ओमप्रकाश सिंह एवं छात्रनेता विवेकानंद पांडेय की पिटाई की निंदा की गई। तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही

शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई न होने पर एसोसिएशन की तरफ से आंदोलन की धमकी दी गई। अंत में पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना सभा में अनंत

सिंह, विजयनारायण यादव, आनंद सिंह, प्रमोद उपाध्याय, दुर्गेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, अभयराज सिंह, सूर्यभान यादव, संजय तिवारी, संजयदुबे, संजय खरवार, मनोज सिंह, संजय यादव, अवधेश यादव, एसएन सिंह, विश्वासमणि सिंह,

रामकुवंर यादव, मनीष पांडेय, अनिल कुशवाहा, महेन्द्र यादव, रामविलास कुशवाहा, सतीश सिंह, इनायतुल्ला खां, अमित कुमार, आसिम हसन, ओमप्रकाश सिंह, नागेश्वर, संतोष सिंह, मुहम्मद शमीम, राजीव सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, खरभान

यादव, उदय यादव, हरेन्द्र यादव तथा प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित थे। विभिन्न कर्मचारी नेताओं ने धरना सभा में पहुंचकर शिक्षकों की जायज मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें