फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस में छूटा बैग आरपीएफ ने यात्री को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मगध एक्सप्रेस के कोच संख्या एस आठ की सीट संख्या 60 पर छूटा बैग को आरपीएफ को मिली थी। यात्री की पहचान होने पर बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने यात्री को बुलाया और बैग उसे सुपुर्द कर दिया। बैग मिलते ही यात्री खुश हो उठा।
विज्ञापन

यात्री राहुल कुमार पटना से मगध एक्सप्रेस से डुमरांव के लिए रवाना हुए थे। वह डुमरांव स्टेशन पर उतरकर चले गए। इसी दौरान उनका बैग एस आठ की सीट संख्या 60 पर छूट गया। याद आई तो वह परेशान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना रेल कंट्रोल रूम दानापुर को दी। इधर कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सक्रिय हुई आरपीएफ ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही छूटे बैग को कब्जे में लेकर रेल यात्री को सौंप दिया। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के उपनिरीक्षक ललन सिंह ने बताया कि बर्थ नंबर 60 के नीचे से बैग बरामद हुआ। आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी यात्री ने उस बैग का मालिकाना हक नहीं जताया गया। पूरी तरह सत्यापन के बाद बैग को कब्जे में लेकर यात्री राहुल कुमार सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें