जमानिया तहसील सभागार में आयोजित नीलामी में भाग लेते लोग एव ंमौजूद नीलामी अधिकारी तहसीलदार राम न
- फोटो : आजाद राइनी।
जमानिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बकाया धनराशि की वसूली के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कुर्क की गई 37.20 लाख रुपये की भूमि की बृहस्पतिवार को नीलामी कराई गई। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की निगरानी में तहसील परिसर में सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई। इसमें सुहवल निवासी विकास राय ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए 42 लाख 25 हजार रुपये में भूमि अपने नाम कर ली।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के अनुसार, दी कोर्ट ऑफ प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, बोकारो (झारखंड) द्वारा सुहवल निवासी विवेक राय के खिलाफ 37 लाख 20 हजार रुपये की वसूली का प्रमाणपत्र जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उनकी भूमि कुर्क कर ली गई थी।