बडनपुर गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त घायल मनोज कुमार राजभर की बाइक। स्रोत- ग्रामीण
- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के बहरियाबाद-चिरैयाकोट मार्ग पर स्थित बेवदा चट्टी के पास बुधवार की शाम दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि बघाव निवासी धनंजय कुमार (35) टीजीटी परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। बेवदा चट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह घायल हो गया।
सूचना पर परिजन रायपुर स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां से परिजन वाराणसी ले जाने लगे, लेकिन, रास्ते में ही धनंजय ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पत्नी प्रियंका बेसुध हो गई। पत्नी प्रियंका उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर में सहायक अध्यापक हैं।
धनंजय रायपुर बाजार में मकान बनवाकर रहता था। मृतक की तीन संतानें हैं। इनमें दो पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।