चार साल से ज्यादा पुराना है मामला
मामला 2020 का है। 21 मार्च 2020 को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली निवासी अंशुमान सिंह की हत्या कर दी गई थी। अंशुमान शहर के राय कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि दोस्ती को लेकर हुए विवाद की रंजिश में शंकर पांडेय ने उसे सकलेनाबाद स्थित मजार के पास बुलाया, जहां चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। शंकर पांडेय की लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने पांच जून 2026 को उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर पुलिस को उसे गिरफ्तार कर 25 जून2026 को पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन फरार आरोपी शंकर पांडेय पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।
इसे भी पढ़ें; UP News: बलिया में उमस भरी गर्मी में निजी विद्यालय की आठ छात्राएं हुईं बेहोश, तीन जिला अस्पताल रेफर
इनामी आरोपी, फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर
अंशुमान हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे शंकर पांडेय पर विनीत राय की हत्या के बाद पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। न्यायालय की सख्ती के बावजूद उसके फरार रहने पर अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार जारी रहेगी।