फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाही निलंबित, पढ़ें- मामला

Thu, 13 Aug 2026 09:55 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा पर बिना ड्यूटी के रात में चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मरदह थाने में तैनात आरक्षी युवराज सिंह, अजय सिंह और दीपू कुशवाहा के खिलाफ किसी ने वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्णा से शिकायत की थी कि यह तीनों आरक्षी रात में जब उनकी ड्यूटी नहीं रहती है तो वह मरदह टोल प्लाजा पर पहुंच जाते हैं। टोल पर आने वाले प्रत्येक बड़े वाहनों की न सिर्फ चेकिंग करते हैं, बल्कि उनसे अवैध वसूली भी करते हैं। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाये जाने पर उन्होंने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए।

इसे भी पढ़ें; Sawan Special: काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा करते हैं गर्थ और वोरा, बाबा को प्रणाम कर शुरू करते हैं ड्यूटी
विज्ञापन


उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अपने निलंबन पत्र में साफ-साफ लिखा है कि इन तीनों सिपाहियों की कार्यप्रणाली से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन

2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, तीन माह पहले ही हुई थी तैनाती निलंबित तीनों सिपाही वर्ष 2025 बैच के हैं। अभी तीन माह पहले ही तीनों की मरदह थाने में पहली पोस्टिंग हुई थी। पहली तैनाती में ही तीनों की करतूत से न सिर्फ पुलिस अधिकारी बल्कि आम लोग भी हैरान हैं। इतना ही ही नहीं इन तीनों सिपाहियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों एक काफी कैफे में पूरे दबंग स्टाइल रील बना रहे हैं। इनके निलंबन के बाद यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन तीनों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा पर यह वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। जांच में आरोप सही मिलने पर तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। -डॉ. ईरज राजा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें