फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में शनिवार को कक्षा पांच की छात्रा के साथ सहायक अध्यापक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्यालय में एक शिक्षामित्र सहित तीन अध्यापक तैनात हैं। शिक्षामित्र नामांकन के लिए गांव में गई हुई थी और प्रधानाध्यापक छुट्टी पर थे। आरोप है कि सहायक अध्यापक अकेले विद्यालय में थे। दोपहर करीब 11 बजे अध्यापक ने कक्षा पांच की छात्रा को कार्यालय में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा रोते-बिलखते घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी सहायक अध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें