फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को सड़क हादसे में युवक सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर घाट के पास वाहन के धक्के से बाइक सवार अच्छन हुसैन (54) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई हो रही है। इधर नोनहरा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तिलाड़ी गांव निवासी जितेंद्र दुबे (28) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें