फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूल नेशनल फुटबॉल टीम में आसिफ का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के शहर गांव निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी ने फुटबॉल में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर स्कूल नेशनल टीम में जगह बना ली है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

भदौरा ब्लॉक के सायर गांव के निवासी रुस्तम अंसारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खतीबून निशा के पुत्र आसिफ फॉरवर्ड स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। हाल ही में गाजीपुर के रेवतीपुर में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में सफाई स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। उत्कृष्ट खेल के आधार पर उनका चयन स्कूल नेशनल फुटबॉल टीम में किया गया है। मध्य प्रदेश में होने वाले स्कूल नेशनल टूर्नामेंट में वे उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। आसिफ फिलहाल मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई में कोच मोहम्मद साकिब खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, यदि सही मंच और अवसर मिलें तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें