भांवरकोल क्षेत्र के अवथहीं के पास कबीरपुर-लठठूडीह संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया लेट-लतीफी की शिकार हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की लापरवाही के कारण नौ महीने बाद भी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश यादव ने बताया कि बेस बन चुका है। पुलिया की ढलाई का कार्य 15 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।