फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे से मंगलवार को पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला तब प्रकाश में आया जब वह छह माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद ग्रामीणों एवं परिजनों के दबाव के बाद शादी के लिए तैयार हो गया। कुछ दिन बाद युवक दूसरी युवती से मंदिर में शादी कर उसे घर लेकर आया। किशोरी ने शादी पर आपत्ति जाहिर की तो वह उसे मारने-पीटने लगा। इस पर पीड़िता ने बीते 27 अगस्त को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहाड़पुर चौराहे से आरोपी निलेश को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें