फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने में जमा कराया गया मुख्तार की पत्नी का शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी द्वारा वर्ष 2019 में दुकान पर जमा किए गए शस्त्र को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मालखाने में जमा करा दिया। टीम लखनऊ से शस्त्र को कब्जे में लेकर बुधवार की देर रात कोतवाली पहुंच गई थी। टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शस्त्र का जमा कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रदेश में संगठित गिरोह का संचालन कर घटना को अंजाम देने वाले एवं आतंक के पर्याय बने अपराधियों की नकेल शासन लगातार कार्रवाई कर कस रही है। जनपद में चल रहे आईएस 191 गैंग के सक्रिय सदस्यों पर जिला एवं पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने बीते 27 जुलाई को आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का वर्ष 2012 में जारी पिस्टल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। साथ ही निलंबित शस्त्र लाइसेंस एवं शस्त्र को थाने में जमा कराने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना की गई थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि आफसा अंसारी अपने किसी रिश्तेदार के बीमार पड़ने पर कोलकाता गई हुई हैं। ऐसे में उनके अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस टीम को बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने शस्त्र दुकान पर जमा कर दिया था। उसकी रसीद लेकर टीम वापस आ गई थी। इसके बाद रसीद डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गई थी। वहां से अनुमति मिलने के बाद जो टीम लखनऊ आफसा अंसारी के फ्लैट को कुर्क करने के लिए सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में लखनऊ पहुंची थी। उसी टीम ने दुकान से शस्त्र को कब्जे में ले लिया। टीम देर रात कोतवाली पहुंची और कार्रवाई के बाद मालखाने में शस्त्र जमा कर दी। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी का शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया था। कोतवाली टीम ने शस्त्र को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शस्त्र को मालखाने में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें