फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय को लेकर धरने पर अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में खुलवाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना सोमवार को 35 वें दिन जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग पर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि जबतक परिसर में निबंधक कार्यालय खोलने की संस्तुति नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा । धरने में अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में निबंधक कार्यालय होने से आम जनता को सुरक्षा मिलेगी। कहीं और खुलने से लोग परेशान होंगे। कहा कि परिसर में भवन उपलब्ध होने के बाद भी उसे जर्जर दिखा दिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस नई तहसील में सभी कार्यालय और न्यायालय पुराने भवनों में ही संचालित हैं । जब अधिकारियों के न्यायालय और कार्यालय पुराने भवन में संचालित हो सकते हैं तो तहसील परिसर में उपलब्ध इस भवन में उप निबंधक कार्यालय क्यों नहीं संचालित हो सकता है । सोमवार को जारी धरना प्रदर्शन में अपने मांग पत्र में तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे काम पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
धरना प्रदर्शन को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ,संजय तिवारी, कमलेश यादव ,कन्हैया यादव, चंद्रभान यादव, सुब्बा चौहान,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आलोक दूबे, नवीन चंद्र वर्मा योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें