फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई शिल्पदेव की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देव शिल्पी, वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। सरकारी एवं निजी कल-कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधिवत हवन-पूजन किया गया। पूजा के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

एसपी डा. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में शस्त्रों का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। सिंचाई विभाग वर्कशाप, नलकूप खंड, रोडवेज, पीडब्लूडी, बिजली विभाग आदि यांत्रिक शालाओं सहित कई निजी प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा जयंती पर सुबह पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू किया गया, जो हवन-पूजन के बीच घंटों चलता रहा। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। कई जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।
गैराजों सहित मैकेनिक कार्य से जुड़े दुकानदारों ने सुबह अपने औजारों की धुलाई कर उसका पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूरे दिन कामकाज ठप रखा। इसके अलावा कई लोगों ने घरों में अपने वाहनों सहित मोटरसाइकिलों की साफ-सफाई कर शिल्पदेव से उसे ठीक रखने की कामना की। मुहम्मदाबाद: नगर के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक शा मिल में विश्वकर्मा पूजन हुआ। पूजन-अर्चन और हवन के बाद भंडारा का आयोजन हुआ। इस मौके पर पंडित नारायण तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, श्रीकृष्ण दुबे, रामजी उर्फ राहुल तिवारी, विश्वम्भर दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर राय, रविंद्रनाथ राय, अनिल पांडेय, गंगासागर जायसवाल आदि उपस्थित थे। जगह-जगह औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पूजा के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जमानिया: नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्युत विभाग एवं कई वर्कशापों तथा मैकेनिक की दुकानों पर विश्वकर्मा जयंती की धूम रही। इसके अलावा मतसा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिल्पदेव पूजे गए। दिलदारनगर: बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। औड़िहार: यांत्रिक कार्यों से जुड़े लोगों ने औजारों की पूजा की। इसके अलावा कुछ लोगों ने घरों में मौजूद जेनरेटर, बड़े वाहनों और मोटरसाइकिलों की साफ-सफाई कर पूजन-अर्चन किया। सादात, कासिमाबाद, करंडा, मरदह, सेवराई, दुल्लहपुर, देवकली, नंदगंज, मौधा, खानपुर, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में विधि-विधान के साथ आदि शिल्पी की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें