फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी और उसके ममेरे भाई को पीटा, आठ हजार नकदी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
केलही गांव से नहर मार्ग से बाइक से ममेरे भाई के साथ घर जा रहे बीडीसी को बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही आठ हजार नकदी छीनकर फरार हो गए। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद बस्तपुर गांव निवासी बीडीसी धर्मेंद्र राम अपने ममेरे भाई त्रिभुवन राम के साथ रात करीब नौ बजे बाइक से कलेही गांव के नहर मार्ग से घर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे। रास्ता से हटने के लिए जब बाइक सवारों ने उनसे कहा तो सड़क पर मौजूद मनबढ़ों ने गाली-गलौज करने के साथ मारपीट शुरू कर दिया। साथ ही बीडीसी के ममेरे भाई के पास मौजूद आठ हजार रुपया और मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। किसी तरह दोनों पीड़ित अपने घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। इस सबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें