फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ड्यूटी पर जा रही महिला सिपाही से छेड़खानी और लूट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के चंदन नगर के पास रविवार की देर शाम छुट्टी समाप्त होने पर ड्यूटी पर प्रयागराज जा रही एक महिला सिपाही ने खुद के साथ छेड़खानी, मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पुलिस विभाग में कमिश्नरेट प्रयागराज में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हैं। छुट्टी समाप्त होने पर बीते 25 फरवरी को पति, भाई और भांजे के साथ वाहन से प्रयागराज जा रही थीं। शहर के बद्रीचंद पोखरा के पास बीते 25 फरवरी की शाम 4.30 बजे जैसे ही वाहन पहुंचा। वहां खड़े बाइक सवार दो लोगों ने महिला आरक्षी को देखकर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बाइक सवारों ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया। कुछ दूरी पर जाकर वहां के आगे बाइक लगाकर आरोपियों ने वाहन रोक लिया और महिला आरक्षी को वहां से खींचकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के पति, भाई और भांजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। आरोप है कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी सभी का मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस संबंध में शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें