फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार आज से खुलेंगे शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
शिक्षण संस्थान खुले:राजकीय सिटी इण्टर कालेज। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण जिले के प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान बंद चल रहे थे। पठन-पाठन बाधित था। विचार करने के बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश में कोरोना गाइडलाइन तथा मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ एक बार फिर सोमवार से हाईस्कूल एवं उससे ऊपर की कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जबकि निचली कक्षाओं में पठन-पाठन पूर्ववत आनलाइन जारी रहेगा। इसी परिपेक्ष्य में आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक एवं कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

कक्षा नौ से ऊपर के विद्यालयों को सोमवार से खोले जाने का आदेश जारी होने के साथ ही कई विद्यालय में शिक्षक एवं कर्मचारी रविवार को जुट गए। कार्यालय के साथ ही विद्यालय की कक्षाओं को सेनेटाइज किया गया। प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनर एवं प्राथमिक उपचार पेटिका रखे जाने की व्यवस्था की गई। कक्षाओं में फर्नीचर के बीच की दूरी बढ़ा दी गई। ताकि छात्रों के मध्य की दूरी बढ़ जाए। विभिन्न कक्षाओं के ग्रुप में मास्क के साथ आने की सूचना प्रसारित की गई। जिन छात्र-छात्राओं को जुकाम, बुखार की शिकायत है, उन्हें आने से मना किया गया है। कक्षा नौ से नीचे की कक्षाओं के छात्र-छात्राएं पूर्ववत आनलाइन पठन-पाठन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें