फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव के सामने गाजीपुर-भरौली मार्ग पर रविवार की दोपहर बाइक से खाद लेकर घर जा रहे किसान की पिकअप के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिकअप को कब्जे में ले लिया। इधर मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव निवासी रामजी यादव (48) सुबह बाइक से खाद लेने गौसपुर गए थे। वहां से खाद लेकर दोपहर एक बजे घर लौट रहे थे। गांव के बाहर पहुंचे ही पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने धक्का मार दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव और वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई। मृतक के पुत्र मुन्ना यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर किसान के मौत की जानकारी होते ही पत्नी शनिचरी देवी, पुत्री महिमा यादव, जितेंद्र यादव, विपिन यादव और उपेंद्र यादव के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्जकर अज्ञात चालक को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें