फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से खिलवाड़: गाजीपुर में ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली नमक, दो गिरफ्तार 

Sun, 13 Mar 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदार रामदरश और नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली नमक बेच रहे कठई पहलवानपुर और कुसम्ही खुर्द चट्टी से दो दुकानदारों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की दुकानों से 50-50 किलो नकली नमक बरामद किया गया।

विज्ञापन


एक कंपनी के प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि कठई पहलवानपुर और कुसम्ही खुर्द चट्टी पर उनकी कंपनी के पैकेट में नकली नमक भर कर बेचा जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर रजादी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह ने कठई पहलवानपुर चट्टी और कुसम्ही खुर्द चट्टी स्थित दुकानों की जांच की।

दोनों जगहों से 50-50 किलो नमक बरामद हुआ। कंपनी के प्रतिनिधि ने बरामद नमक को नकली बताया। उसके बाद पुलिस दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदार रामदरश और नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें