फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद- मरदह मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद गांव निवासी सदानंद राम (35) रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका चलाते थे। सुबह नौ बजे वह रिक्शा पर लकड़ी लादकर दुल्लहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक सदानंद परिवार के एक कमाऊ सदस्य थे। हादसे के बाद पत्नी रीता देवी, बेटा हंसराज औरबेटी अंजली के रोने- बिलखने से मातम पसर गया। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें