फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: अब्बास अंसारी की पत्नी निखत के चालक के घर छापा, पुलिस ने खुदाई कर दस्तावेज बरामद किया

Tue, 28 Feb 2023 12:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

मऊ विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी के चालक नियाज के पैतृक आवास पर चित्रकूट और हमीरपुर की पुलिस की छापे की कार्रवाई रविवाद देर रात तक चली। चालक के आवास से मिले नकदी चार लाख रुपये, आधार, एटीएम, पासबुक आदि अन्य दस्तावेजों को डिब्बे में सीलकर कर साथ लेकर चली गई। 
विज्ञापन
चित्रकूट जेल प्रकरण में निखत के चालक के घर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी के चालक नियाज के पैतृक आवास पर चित्रकूट और हमीरपुर की पुलिस की छापे की कार्रवाई रविवाद देर रात तक चली। अगले दिन सोमवार को भी स्थानीय पुलिस ने दिनभर मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों के घर दबिश देकर पूछताछ की। इससे मुहम्मदाबाद क्षेत्र में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


इधर,  छापे में टीम ने मेरठ नंबर की नियाज के पिता मुन्ना के नाम वाली सफेद स्कॉर्पियों को बरामद कर सीज कर दिया। जबकि चालक के आवास से मिले नकदी चार लाख रुपये, आधार, एटीएम, पासबुक आदि अन्य दस्तावेजों को डिब्बे में सीलकर कर साथ लेकर चली गई।

इससे पहले छापेमारी कर रही टीम ने रविवार की देर रात चालक नियाज के पिता मुन्ना अंसारी के निशानदेही पर घर के एक हिस्से में कुदाल एवं फावड़े से पुलिस अधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों की निगरानी में खुदाई की। उस दौरान टीम को कुछ दस्तावेज बरामद हुए। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

मुचलके पर परिजनों को छोड़ा

पुलिस टीम ने चालक के चचेरे भाई नेपाली एवं उसके पिता मुन्ना से भी कई बार में अलग-अलग पूछताछ करती रही। जिसके बाद टीम ने दोनों को निजी मुचलके पर थाने से ही छोड़ दिया। इस पूछताछ के दौरान पुलिस टीम ने दोनों से कई सवाल पूछे।

सुरक्षा की दृष्टिगत एसपीआरए बलवंत चौधरी सर्किल के सभी थानों के साथ कार्रवाई समाप्त होने तक मौके पर जमे रहे। एसपीआरए बलवंत चौधरी ने बताया कि चित्रकूट पुलिस जांच के सिलसिले में आई थी जो छानबीन कर वापस चली गई।

मुख्तार के तीन करीबियों के घर दबिश

मुहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बरेसर, करीमुद्दीनपुर के थानों की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी शेरपुर खर्द निवासी आनंद राय, मुहम्मदाबाद भट्ठी निवासी महम्मद जफर खान और जोगामुसाहिब निवासी अमित राय के घर पर दबिश देकर तलाशी और पूछताछ की गई।
विज्ञापन

प्रयागराज में बीते दिनों उमेश पाल की अपराधियों द्वारा घर में घुस कर हत्या के बाद अपराधियों के खिलाफ मुहिम तेज है। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि शासन के निर्देश पर एहतियात के तौर पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों की तलाशी ली गई लेकिन कोई अपराधिक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें