फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संपत्ति विवाद में कैंची व चाकू से आंगनबड़ी सहायिक पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
घायल गीता देवी का सीएचसी सैदपुर में इलाज करते डाक्टर-संवाद
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमापार गांव में शुक्रवार की देर शाम संपत्ति विवाद में जेठ सहित तीन ने एक आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी पर चाकू व कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आंगनबाड़ी सहायिका का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इधर, घायल के बेटे अजय ने बड़े पिता सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घायल आंगनबाड़ी सहायिका के पुत्र अजय पासवान की तहरीर पर श्रीभगवान उर्फ भोभल, दीपक उर्फ दीपू और कविता के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर लिया गया। साथ ही आरोपी श्रीभगवान उर्फ भोभल को घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि भीमापार निवासी अजय पासवान ने तहरीर देकर बताया कि मां गीता देवी (45) आंगनबाड़ी सहायिका हैं। पिता मनोज की करीब दो दशक पूर्व मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि बड़े पिता श्रीभगवान उर्फ भोभल लंबे समय से संपत्ति पर नजर लगाए हुए हैं। वह पिता की मौत के बाद से ही अपने बेटे दीपक उर्फ दीपू और बहू कविता के साथ संपत्ति हथियाने के लिए आए दिन झगड़ा और विवाद करते हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव में पंचायत भी हो चुकी है, इसके बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ। बड़े पिता भोभल ताड़ी निकालने और बेचने के साथ ही पान की गुमटी भी चलाते हैं। 19 जून की शाम आरोपियों ने गाली-गलौज की थी, जिसके बाद मां ने घटना की जानकारी डाॅयल 112 पर पुलिस को दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को भीमापार पुलिस चौकी आने को कहा और चली गई। मां जब देर शाम पुलिस चौकी जाने के लिए घर से अकेली निकलीं तो रास्ते में आरोपियों ने घेर लिया। भोभल ने कैंची और चाकू से मां पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें