फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नशे में धुत युवक ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के कादीपुर गांव स्थित हरिजन बस्ती में स्थापित संत रविदास की मूर्ति से हाथ और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली शुक्रवार कर रात एक युवक ने नशे की हालत में तोड़ दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव की हरिजन बस्ती में भगवान बुद्ध, संत रविदास और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं। रात में नशे की हालत में पहुंचे गांव के ही एक युवक ने संत रविदास की मूर्ति का हाथ और आंबेडकर प्रतिमा अंगुली तोड़ दी।
आंबेडकर प्रतिमा के हाथ को भी नुकसान पहुंचाया।
ग्रामीणों ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर करीमुद्दीनपुर पुलिस और सीओ चोब सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर मामले की जांच करने के बाद ग्रामीणों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें