फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे बालक की सर्प दंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार को चारपाई पर सो रहे बालक की सर्प दंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अजय यादव (7) कक्षा चार में गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह वह भोजन करने के बाद अपने घर में सो रहा था। भोर में जब उसके चिल्लाने की आवाज आई तो घर के लोगों के होश उड़ गए और वह कमरे की तरफ दौड़कर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने देखा तो एक जहरीले सर्प ने उसके कान के पास डंस लिया था। इधर मासूम उससे बचने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था। काफी प्रयास के बाद लोगों ने सर्प को मारकर अधमरा किया। तब-तक मासूम अचेत हो चुका था उसे आनन-फानन में वाहन से जिला चिकित्सालय ले आया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने बिलखने से मातम पसर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत अजय दो भाईयों में सबसे छोटा था। पिता सुभाष यादव दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मृत मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें