फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की मिसालः सड़क पर मिला पचास हजार रुपये से भरा बैग, छात्रनेता ने लौटाया

Sun, 28 Nov 2021 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में एक छात्र को सड़क पर गिरा रुपये से भरा एक बैग मिला। बैग में रखे कागजात के आधार पर युवक ने संबंधित व्यक्ति से मिलकर उसके पैसे लौटा दिए।
विज्ञापन
गाजीपुर में बैग लौटाते हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल मौर्य । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के जोगियामार गांव के पास एक युवक को 23 नवंबर को 50 हजार रुपये से भरा बैग मिला। बैग में खाने-पीने की सामग्री सहित कई जरूरी कागजात थे। युवक ने शनिवार की शाम संबंधित व्यक्ति को पैसे के साथ बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। 

विज्ञापन


हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल मौर्य निवासी ग्राम नरियांव के रहने वाले हैं। वह 23 नवंबर की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फुल्ली जा रहे थे। इसी दौरान जोगियामार गांव के पास सड़क पर गिरा हुआ एक बैग देखा।

उन्होंने बैग उठाकर खोला तो उसमें नमकीन, बिस्किट, काजू, क्रीम, ट्रांसपोर्ट का रसीद, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व नगद 50 हजार रुपये रखा था। कुणाल का कहना है कि मैंने बैग वहीं झाड़ियों में छिपा दिया। शादी समारोह से  लौटा तो बैग घर ले आया।
विज्ञापन


इसके बाद बैग में रखे आधार कार्ड और ट्रांसपोर्ट रसीद पर लिखे हुए नंबर पर फोन किया। पता चला कि वह बैग जमानिया स्टेशन के बजरंग कॉलोनी निवासी अब्दुल कलाम सिद्दीकी का है।  फोन पर मैंने उन्हें बताया कि आपका बैग रास्ते में गिरा हुआ था।

विज्ञापन

ढेर सारी दुआएं दी

रुपये - फोटो : pixabay
बैग मेरे पास सुरक्षित है, कभी भी आकर ले लीजिएगा। इस पर अब्दुल कलाम सिद्दीकी  ने शनिवार की शाम छात्र नेता कुणाल मौर्य के घर पहुंच कर बैग लिया। साथ ही इस नेक काम के लिए उनको ढेर सारी दुआएं दी और खूब तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें