फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हाईकोर्ट के जज के नाम पर पुलिसकर्मी से मांग रहा था रुपये, गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा 

Fri, 26 Nov 2021 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

लखनऊ निवासी एक आरोपी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नाम पर फर्जी आईडी से गाजीपुर में नियुक्त एक पुलिसकर्मी से शिकायत मैनेज करने के नाम पर रुपये मांग रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर  लिया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले की पुलिस ने उच्च न्यायालय के जज के नाम पर पुलिसकर्मी से पैसे मांगने के आरोपी को शुक्रवार दोपहर लंका मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त तौसीफुल हक जिले में नियुक्त निरीक्षक रहमतुल्लाह खां के मोबाइल नंबर पर पिछले कुछ दिनों से फोन कर एक लाख 30 हजार रुपये मांग रहा था।

विज्ञापन


उसने फर्जी मेल आईडी से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की ओर से निरीक्षक रहमतुल्लाह खां की फर्जी शिकायतों का मेल उच्चाधिकारियों को भेजा था और इसी को मैनेज करने के नाम पर वह बार बार रहमतुल्लाह से रुपये मांग रहा था । साथ ही पैसे न देने पर कार्रवाई की धमकी दे रहा था। रहमतुल्लाह खां ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

इसके बाद स्वाट, सर्विलांस टीम प्रभारी को मामले से अवगत कराया। बताया कि अभियुक्त रुपये लेने के लिए लंका बस स्टैंड के पास आने वाला है। इसके बाद रहमतुल्लाह लंका बस स्टैंड पर पहुंचे और अभियुक्त की कार के पास पहुंच कर बातचीत करने लगे। इसी दौरान स्वाट टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी जाने का भय दिखाकर वसूलता था पैसे

तलाशी में उसके पास दो मोबाइल फोन और सिम बरामद हुए, जिनका वारदात में उपयोग किया गया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में तौसीफुल हक ने कबूल किया कि वह फर्जी आईडी बनाकर फर्जी नंबर लेकर उच्चाधिकारियों को मेल कर नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी जाने का भय दिखाकर पैसे वसूलता था।

जो पैसा नहीं देते थे। उनके खिलाफ लगातार शिकायतों के मेल भेजता था। वह ऐसे  मामलों में दिल्ली, लखनऊ और अयोध्या में जेल जा चुका है। अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें