फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के खिलाफ उतरे सड़क पर

Sat, 21 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। घटिया भोजन परोसे जाने, टीनशेड में सोने की व्यवस्था, ठंड शुरू होने के बावजूद अब तक गर्म कपड़े नहीं बांटे जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्र लामबंद होकर सड़क पर उतर पड़े और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग स्थित तुलसीपुर आईटीआई के पास चक्काजाम कर दिया। छात्रों का कहना था कि प्रधानाचार्य को यहां से तत्काल हटाया जाए। सदर एसडीएम अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। बाद में छात्रों को साथ लेकर एसडीएम विद्यालय पर पहुुंचे और प्रधानाचार्य से वार्ता की। करीब एक घंटे तक चले जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को छात्रों का पारा चढ़ गया। कक्षा 6 से 12 तक के दर्जनों छात्र सड़क पर उतर गए। छात्र कालेज से ही नारेबाजी करते हुए तुलसीपुर की तरफ बढ़े। शिक्षक के समझाने का भी उन पर कोई असर नहीं रहा। नारेबाजी करते हुए छात्र तुलसीपुर पहुंचे और गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि विद्यालय में दुर्व्यवस्थाएं व्याप्त हैं। न छात्रों को खाने की सुविधा और न ही ढंग से सोने की। ठंड शुरूहो चुकी है पर गर्म कपड़े भी उपलब्ध नहीं कराए गए । प्रधानाचार्य से बार-बार से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसलिए उन्हें यहां से हटाया जाए। छात्रों के चक्काजाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर जाम की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके ने पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र प्रधानाचार्य को हटाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम सदर अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात की। काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद छात्रों के साथ एसडीएम नवोदय विद्यालय पहुंचे और छात्रों का प्रधानाचार्य से वार्ता कराकर शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद छात्र शांत हुए। करीब एक घंटे तक चले जाम की मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें