फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला माध्यमिक स्कूल

Sat, 21 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामकरन यादव ने शुक्रवार को दो माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक विद्यालय बंद मिलने पर उसके प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर मान्यता समाप्त करने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने कहा है कि अब केंद्र निर्धारण का कार्य पूरा हो गया है। सभी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करके कोर्स पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआईओएस रामकरन यादव ने शासन के निर्देश पर शुक्रवार से जिले में माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया। सबसे पहले उन्होंने नरसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीकापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। पूछताछ में डीआईओएस को स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्ष पहले इस विद्यालय में सिर्फ बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने स्कूल के संचालक को नोटिस भेजने का फैसला किया है। डीआईओएस ने बताया है कि यह स्कूल एक वित्तविहीन शिक्षक नेता का है, जिसने पिछले दिनों अपने स्कूल को केंद्र बनाने के लिए धरना भी दिया था। इसके बाद डीआईओएस ने माता लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहिलापुर का निरीक्षण किया। बताया है कि यहां पर भी प्राथमिक की कक्षाएं अवैधानिक तरीके से चल रही थीं। कमरे टीनशेड वाले थे। कक्षा दस में मात्र आठ छात्र थे। इस विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस ने बताया कि मार्च से पहले सभी माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण युद्ध स्तर पर किया जाएगा। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें