फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने पर 65 बाइकों का चालान, एक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लॉकडाउन के दौ रान बेवजह घर से बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भी जिला पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद रही। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बाहर घूमने वालों को फटकार लगाने के साथ ही 65 बाइकों का चालान किया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने हमराहियों के साथ विभिन्न मार्गों पर चक्रमण करते हुए चेकिंग किया। इस दौरान बेवजह मार्ग पर घुमने पर 65 बाइकों का चालान करने के साथ ही एक बाइक को सीज करने की कार्रवाई की। एक हजार सम्मन शुल्क जमा कराया। उधर गोराबाजार चौकी प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ ही विकास भवन चौराहा पर तैनात रहे। जो लोग भी बिना किसी कार्य से घूमते नजर आए, उन्हें फटकार लगाकर घर भेजते हुए चेतावनी दिया कि बेवजह घर से बाहर न निकले। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव ने हमराहियों के साथ युसूफपुर बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बाहर घूमने पर कई लोगों को फटकार लगाई। इसके साथ ही जो लोग बिना मास्क के किसी जरूरी कार्य से निकले थे, उन्हें हिदायत दिया कि दोबारा बिना मास्क के दिखे तो उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। इस दौरान जो लोग भी बेवजह घूमने हुए नजर आए उन्हें वापस भेजते दोबार न निकलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें