जिले में मंगलवार को 46 कोरोना संक्रमित मिले। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 240 पहुंच गया है। वहीं 15955 किशोरों को जहां कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया है। वहीं 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के 78073 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी और 60 वर्ष से ऊपर से 110 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया है।
कोरोना की रफ्तार जनपद में तेज हो चुकी है। आए दिन 40 से ऊपर संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मात्र एक सप्ताह के अंदर मरीजों का आंकड़ा 100 से पार हो गया। स्थिति यह हो गई है कि देर शाम करीब साढ़े आठ बजे आई रिपोर्ट से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा जनपद में 240 पहुंच गया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 46 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एहतियात और सतर्कता काफी जरूरी है।