फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 36340 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को आयोजित कोविड टीकाकरण के मेगा कैंप में 36340 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 20497 एवं 45 से 60 आयु वर्ग के 15843 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके लिए 180 टीका केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से विभिन्न टीकाकरण स्थलों पर टीका लगाने का कार्य शुरू हुआ। इससे पूर्व नौ बजे से ही टीका लगाने के लिए लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। हालांकि केंद्र अधिक होने से प्रत्येक केंद्रों पर भीड़ नहीं थी। साढ़े नौ बजे से टीकाकरण टीम ने एक-एक लोगों का पंजीकरण करने के साथ वैक्सीनेश कक्ष में भेजा जा रहा था। मेगा कैंप के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस संबंध में नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 36340 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें