फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर चाड़कर 35 हजार नकदी एवं 38 पेटी शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के बुढ़ीपुर चौराहे के पास स्थित देशी शराब की दुकान का शटर चांड़कर चोरों ने मंगलवार की देर रात बिक्री का 35 हजार नकदी और 38 पेटी देशी शराब पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ सेल्समैन से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिधौना- मेंहनाजपुर मार्ग के बुढ़ीपुर चौराहे के पास देशी शराब की दुकान है। नंदगंज थाना के महमूदपुर गांव निवासी सेल्समैन आशीष यादव प्रतिदिन की तरह दुकान बंदकर घर चला गया। सुबह पड़ोस के एक व्यक्ति ने शटर चाड़कर शराब की दुकान में चोरी की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सेल्समैन मौके पर पहुंचा तो बिक्री के 35 हजार रुपये एवं करीब डेढ़ लाख रुपये के 3 का शटर चाड़कर बिक्री 35 हजार नगद, 38 पेटी देशी शराब कीमत डेढ़ लाख रुपये के 38 पेटी शराब गायब था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक दया यादव का भतीजा मुन्ना यादव मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ सेल्समैन को थाने लेकर रवाना हो गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें