फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ तक पदयात्रा करेंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले भर के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को विकास भवन पर धरना दिया। मौके पर जुटी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारी 15 मांगे हैं जो सभी जायज हैं। इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। चेताया कि सरकार हमारी उपेक्षा ने करे। कहा कि छह अक्तूबर को वे लोग वाराणसी स्थित पीएम कार्यालय से लखनऊ तक पद यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन की बहाली नहीं किया गया तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारी मांगों में वेतन ग्रेड को 19 सौ रुपये करना भी शामिल है। इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस तरह से हम मेहनत कर रहे हैं उसके हिसाब से हमें वेतन नहीं दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सभी मांगों को लेकर वाराणसी के पीएम कार्यालय से लखनऊ तक छह अक्तूबर को पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 22 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को शामिल होना है। कहा कि एकता में बड़ी शक्ति होती है। एकता के बल पर बड़े- बड़े काम आसानी से किया जा सकता है। इस मौके पर संयुक्त मंत्री रोशन लाल, अवधेश कुमार, सिंहासन राम, संतोषी राय, बब्बन राम, राजन यादव, शिवकुमार, राजनाथ राम, धर्मेन्द्र यादव, गीता देवी, गोपाल खरवार, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुग्रीव राम, धर्मेन्द्र यादव, राजन गोस्वामी, ईश्वर यादव, विनोद चौधरी, अनिल कुमार, हंसराज कुशवाहा, राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें