फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के नामांकन को लेकर पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। कालेजों के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। छात्र नेताओं के जुलूस और उनके समर्थकों की तस्वीर वीडियो कैमरे में कैद की जा रही थी। इसके साथ ही शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की धड़कनें कई दिनों से तेज थीं। इसी बीच नामांकन की पूर्व संध्या पर नगर के गोबाजार में एक छात्र नेता और उसके समर्थक की करीब एक दर्जन युवकों द्वारा मारपीट कर घायल करने की घटना के बाद प्रशासन की चिंता और भी बढ़ गई थी। इस आशंका के मद्देनजर दोनों कालेजों के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कालेजों के मुख्य गेट से काफी पहले पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी। नामांकन जुलूस बैरिकेडिंग के पास पहुंचते ही पुलिस द्वारा जुलूस को रोक दिया जा रहा था। सिर्फ प्रत्याशी, अनुमोदक और प्रस्तावक को अंदर जाने की इजाजत थी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा जुलूस और नामांकन की वीडियो ग्राफी कराई जाती रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे। बावजूद इसके शाम को करीब तीन बजे स्वामी सहजानंद कालेज चौराहा पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने काफी प्रयास कर हालात को काबू में कर लिया।

गाजीपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। जुलूस में शामिल समर्थन डीजे और ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए चल रहा था। इस दौरान जहां समर्थकों द्वारा प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की जा रही थी, वहीं प्रचार के लिए हैंडबिल उड़ाते चल रहे हैं। इससे नगर के अधिकांश मार्ग हैंडबिल से पटे रहे। जुलूस के साथ चल रहे समर्थक चुनाव प्रचार के लिए आने-जाने वालों में हैंडबिल का वितरण करते रहे। कालेजों के आसपास जिधर भी नजर जा रही थी, उधर चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर और होर्डिंग दिखाई देते रहे।
विज्ञापन


गाजीपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए होने वाले नामांकन के लिए अंदर सिर्फ प्रत्याशी और एक अनुमोदक तथा एक प्रस्ताव को जाना था। अन्य समर्थक अंदर न जा सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कालेजों के मुख्य गेट से काफी दूरी पर बैरिकेडिंग की गई थी। यहां तैनात पुलिस फोर्स जुलूस को यहां पर रोक दे रही थी। इसके बाद प्रत्याशी, अनुमोदक और प्रस्तावक अंदर प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान अंदर जाने को लेकर कई बार पुलिस की समर्थकों से झड़प भी हुई। बावजूद इसके पुलिस ने छात्रों को नियम-कानून को नहीं तोड़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें